ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251213 142109 प्रेस वार्ता में विधायक का फूटा गुस्सा, प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विकास रथों को दिखाई हरी झंडी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज हुई प्रेस वार्ता चर्चा में है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह की प्रेस वार्ता में विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी व जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि से बातचीत में जब यह पूछा गया कि विधायक शहर में नहीं रहते। जबकि हालात काफी बिगड़े हुए। इस पर विधायक व्यास ने कहा कि मैं जनता के बीच रहता हूं। जो भी समस्याएं है उन्हें प्राथमिकता से हल करवाता हूँ। मेरे साथ चलिए। जो कार्य करवाए है और जो चल रहे है उनके बारे में बताता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दो वर्ष में किए ऐतिहासिक कार्य: श्री गजेंद्र सिंह

बीकानेर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीकानेर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रथ, राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगी। यह रथ दूरस्थ गांव और ढाणियों तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह रथ आमजन तक इनकी जानकारी पहुंचाएंगे। उन्होंने विकास रथों के संचालन की सघन मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार इनका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टर सहित अन्य उच्च अधिकारी इनकी मॉनिटरिंग करें।

सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत ऑटो रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालकों ने रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने 25 दिव्यांग दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए।
इस दौरान बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री श्याम पंचारिया, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News