ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
pwd बीकानेर : पीडब्लूडी के कर्मचारी ने की पांच करोड़ ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में साइबर पुलिस थाना टीम ने ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के खाते खोलकर खातों में देश के विभिन्न लोगों के साथ की गई ठगी की राशि धोखाधड़ी से जमा करता है। पकड़ा गया आरोपी बज्जू के गोडू निवासी राकेश विश्नोई है। जो कि लूणकरणसर में पीडब्लूडी विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। उसने मजदूरों के खातों में रूपये डालकर 5 करोड़ रूपये निकलवाये है। थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि साइबर थाना व साइबर रेस्पोंस सैल की ओर से संयुक्त कार्रवाई कर राकेश को पकड़ा गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है और भी वारदातें खुलने की संभावना है। प्रारंभिक पूछताछ में अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है। राकेश की गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। राकेश साईबर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर फैक्ट्री में काम करने वाले गरीब मजदूरों को पोस्ट ऑफिस व अन्य बैंक ों में खाता खोलने के टारगेट के नाम पर धोखाधड़ी से खाता खुलवाकर कमीशन देने की स्कीम का झांसा देकर आधार कार्ड,पेन कार्ड लेकर अंगूठा लगाने के डिवाईस पर अंगूठा लगाकर खाता खोलता और देश के विभिन्न लोगों से ठगी कर खातों में जमा रूपये नि लेता।


Share This News