ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 मौसम बदलेगा, नए साल पर बारिश व कोहरा ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि 31 दिसंबर को नाव वर्ष जश्न मनाने वालों के लिए मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है। इसकी वजह है उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारे में …

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस सिस्टम के प्रभाव से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी की शाम से प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक कोहरा बने रहने और सर्द हवाएं चलने से ठंड और बढ़ सकती है। सोमवार को घने कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली चार उड़ानों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली एक उड़ान को रद्द कर दिया गया।  इंडिगो की हैदराबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-6252 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण जयपुर उतारना पड़ा। स्पाइसजेट की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट SG-386, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा-दिल्ली फ्लाइट IX-1348 और स्पाइसजेट की दुबई-दिल्ली फ्लाइट SG-12 को भी दिल्ली में खराब दृश्यता के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया। 


Share This News