Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दो अक्टूबर को डॉ करणी सिंह स्टेडियम सहित चार स्थानों पर दहन किया जाएगा। इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दो अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। शहर में राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज, धरणीधर मैदान और भीनासर में मुरलीमनोहर मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान शहर में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।
पुलिस महकमे ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। रावण दहन के चारों स्थानों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का इंचार्ज एएसपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी उसके सहयोगी होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस और आरएसी के जवान तैनात किए जाएंगे।