ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20251231 100334 बीकानेर के पब्लिक पार्क में बच्ची का शव रैलिंग में लटका मिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शनिवार की शाम शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक पार्क में मासूम बच्ची का शव रैलिंग में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी की प्रतिमा वाले पार्क की रेलिंग से एक 10 वर्षीय बालिका का शव लटका मिला। हालांकि यह हादसा माना जा रहा है। पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौके के हालातों से प्रतीत होता है कि बच्ची पार्क में खेल रही थी संभव है कि रेलिंग से नीचे गिरते वक्त उसके गले में मौजूद दुपट्टा रेलिंग के ऊपरी हिस्से में उलझ गया और फंदे का रूप ले लिया।अचानक लगे झटके और दम घुटने के कारण मासूम की मौत हो गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर ,हाजी नसीम, रमजान, हाजी मलंग बाबा, इमरान ,इरफान, अयूब और ताहिर हुसैन व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत और जुनैद खान ने पुलिस की निगरानी में शव को एम्बुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

थानाधिकारी ने बताया कि हालांकि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह पार्क में किसके साथ आई थी। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा।


Share This News