ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251225 WA0027 राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट के 31 वें संस्करण का समारोहपूर्वक आगाज हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच आरएसी बीकानेर व जोधपुर अकादमी के बीच खेला गया। रोमांचक मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें बीकानेर की टीम ने जोधपुर को 5-4 से हराया। इससे पहले आरएसी बीकानेर के युवराज ने पहले हॉफ में गोल कर बीकानेर को बढ़त दिलाई। जिसे मध्यायंतर के बाद दूसरे हाफ में जोधपुर के यशवंत ने बराबरी पर कर दिया। बराबरी के बाद पेनल्टी शूट आउट में आरएसी बीकानेर ने जीत दर्ज की। इससे पहले बतौर अतिथि समारोह में पहुंचे उद्यमी श्यामसुंदर सोनी, अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी, शिवकुमार पुरोहित ,अशोक शर्मा,बार अध्यक्ष अजय पुरोहित, समाजसेवी राजेश चूरा ,एनडी रंगा ,कैलाश खरखोदिया ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया ओर किक मारकर पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैच रैफरी की भूमिका में करमवीर,लक्ष्य मंडा, त्रिलोकराम ने निभाई। अध्यक्ष सुनील बांठिया,सचिव भरत पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एमयूएफसी व बदर्स क्लब तथा यूथ क्लब जोधपुर और हनुमानगढ़ के मध्य खेला जाएगा।


Share This News