ताजा खबरे
FB IMG 1758700789278 कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अन्तिम संस्कार स्थल में बदलाव, पूर्व सीएम गहलोत सहित अन्य नेता आएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया है। डूडी ने 62 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस। किसान केसरी व उत्तर पश्चिमी राजस्थान के किसानों की आवाज रहे छात्र जीवन से राजनीति NSUI से शुरू की। फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के सामने चुनाव लड़कर देशभर में चर्चा में रहे। रामेश्वर डूडी मूलत: नोखा के रायसर गांव के रहने वाले थे।  पश्चिमी राजस्थान के किसानों की बुलंद आवाज रामेश्वर डूडी रहे। राजनीतिक जीवन में पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उनका अंतिम संस्कार स्थल में बदलाव। नोखा रोड, उदयरामसर स्थित ड्यूनेक मोटर्स परिसर में होगा । पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज डूडी के पैत्रक आवास बीकानेर भी जाएंगे । पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने जताया दुख। भतीजे अतुल डूडी ने बताया अंत्येष्टि आज 1 होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा, विधायक जेठानंद व्यास, देहात भा ज पा. जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर पंचारिया, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भा ज पा नेता शशिकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी सहित अनेक नेताओ ने शोक व्यक्त किया है। डॉ तनवीर मालावत, साहित्यकार मधु आचार्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


Share This News