





Thar पोस्ट। राजस्थान में अब तेज़ी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक गर्मी का सितम शुरू होगा। 2 से 3 दिनों में तापमान में और वृद्धि होने तथा दिन के समय गर्मी तेज रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप निकली। पिलानी, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, जालोर और लूणकरणसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इसमे वृद्धि की संभावना बनी हुई है।




