





Thar पोस्ट। इस बार भीषण गर्मी में पेयजल समस्या से राजस्थान के अनेक जिलों के बाशिंदों को परेशान होना पड़ेगा। 16 अप्रेल से 14 मई तक 30 दिन पूर्ण नहरबंदी रहेगी। लेकिन 31 मार्च से आंशिक बंदी चालू हो जाएगी।





नहर बंदी 30 मार्च के बाद ही ली जाएगी। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर बाड़मेर,, फलौदी, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर आदि जिलों को नहरी पानी दिया जाता है। साथ ही बिजली उत्पादन की सूरतगढ़ थर्मल परियोजना और तेल उत्पादन की बाड़मेर रिफाइनरी को इंदिरा गांधी नहर से पानी मिलता है। 30 मार्च से लेने का संशोधित प्रस्ताव जल संसाधन विभाग राजस्थान ने पंजाब सरकार को भेजा हुआ है। यानि अब नहर बंदी 30 मार्च अथवा इसके बाद ही ली जाएगी। अप्रैल व मई में परेशानी अधिक रहेगी।