चुनाव में लगे सभी कार्मिको को किया कार्यमुक्त,  16 फरवरी को मूल विभाग में देनी होगी उपस्थिति 

Tp न्यूज़।   नगर निकाय चुनाव  2021 के कार्य सम्पादन हेतु समस्त निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालयों एवं चुनाव कार्य सम्पादन हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठ में अन्य प्रकोष्ठों में अन्य विभागों से लगाये गये कार्मिकों को आज  15 फरवरी  को कार्यमुक्त कर दिया गया।   जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि सभी कार्मिक  16 फरवरी 2021 को अपने मूल विभाग में  कार्यग्रहण करना होगा।  ।मेहता ने सभी जिला स्तरीय/ब्लाक स्तरीय अधिकारीयों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित कर लेवे कि विभाग के चुनाव के लिए अधिगृृहित/प्रतिनियुक्त समस्त कार्मिक इस आदेश की पालना में  16 फरवरी को अपने पैतृृक विभाग/कार्यालय में  उपस्थिति देंगे। यदि किसी कार्मिक की बिना अनुमति  16 फरवरी  को अपने पैतृृक विभाग में उपस्थिति नहीं होती है तो अनुपस्थित मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।