ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260208 WA0166 पुष्करणा सावा के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले वर–वधुओं के लिए रविवार को गुवाड़ चौक स्थित शिव शक्ति साधना पीठ एवं पुष्करणा सावा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्यवस्था की गई है। सावा से जुड़े मायरा, खिरोड़ा, हाथधान, गणेश परिक्रमा, विवाह समारोह में आवागमन तथा भवन शिफ्टिंग के लिए बीकेईएसएल के सहयोग से कुल 14 वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सवारी वाहन एवं मालवाहक शामिल हैं। पुष्करणा सावा समिति के सचिव अनिल कुमार पुरोहित व समिति के प्रवक्ता वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इस अवसर पर कोलकाता निवासी पूनमचंद रंगा, जोधपुर निवासी कमलेश व्यास एवं रायपुर निवासी तारणी आचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क 9 सवारी टैक्सियों को रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री पुष्करणा सावा समिति के पदाधिकारी राजकुमारी व्यास, शशिकुमार, नवरतन व्यास के साथ पूर्व पार्षद दुर्गादास छगानी, सतु महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share This News