Thar post , नोखा/बीकानेर।जैन तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या वयोवृद्ध करुनाश्री जी का संथारा पूर्वक नोखा के तेरापंथ भवन में रात्रि2.37पर देवलोकगमन हो गया।शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती जी के सानिध्य में साध्वी नोखा में काफी लंबे समय से वर्षावास कर रही थी।जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा अध्यक्ष हनुमान मल ललवानी ने बताया कि वयोवृद्ध साध्वी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी उनको इलाज हेतु 7 दिन जयपुर भी भेजा गया।साध्वी श्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु तेरापंथ भवन में रखा गया है । जहां से11.15बजे भिक्षु वाटिका शमशान बैकुंठी निकाल कर ले जाया जायेगा।