ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 पीबीएम अस्पताल में क्यूआर कोड आधारित ओपीडी रजिस्ट्रेशन पंजीकरण चालू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित ओपीडी रजिस्ट्रेशन प्रणाली प्रारंभ की गई है।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह अत्याधुनिक सुविधा मरीजों को तेजी से पंजीकरण करने में सहायता करेगी और अस्पताल में भीड़-भाड़ को कम करेगी। इस नई प्रणाली के अंतर्गत मरीज को आभा (ऐबीएचए) मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से अस्पताल परिसर में प्रदर्शित क्यूआर स्कैन करना होगा।

स्कैन करते ही एक टोकन नंबर जनरेट होगा, जो 60 मिनट के लिए वैध रहेगा। उन्होंने बताया कि टोकन पंजीकरण काउंटर पर बैठे ऑपरेटर के सिस्टम पर स्वतः प्रदर्शित होगा। ऑपरेटर उसी टोकन के माध्यम से मरीज की जानकारी एक्सेस कर सकेगा और जल्दी पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर देगा।

डॉ. वर्मा ने बताया कि आभा मोबाइल एप्लीकेशन के अतिरिक्त आरोग्य सेतु, ड्रिफ़केस, पेटीएम, प्रैक्टो, ईका केयर, बजाज हेल्थ इत्यादि के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन किया जा सकता है। आईएचएमएस अभियंता रविन्द्र सिंह राठौड एवं कमलकांत सोनगरा द्वारा समस्त ऑपरेटर्स को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास है।

सुविधा से होंगे प्रमुख लाभ
डॉ. वर्मा ने बताया कि यह सुविधा तेज, पारदर्शी और संपर्क रहित सेवा, पंजीकरण में लगने वाले समय में कमी, अस्पताल में कतारों व भीड़-भाड़ से राहत एवं डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (आभा आईडी) के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।


Share This News