Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पूर्व सांसद व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। विख्यात अभिनेता ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। इस दौरन पूरा देओल परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मौजूद रहा और कई स्टार भी उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे।