ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
PXL 20260113 143436710 1 scaled माहेश्वरी समाज बीकानेर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मंगलवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्रीकृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वावधान विगत वर्षों की भांति इस 40 वें वर्ष भी बीकानेर मूंदड़ा परिवार की ओर सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदड़ा स्मृति, मूंदड़ा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि यह कार्यक्रम आज जस्सू सर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में मंगलवार की शाम 5:30 बजे होगा। मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया मेधावी छात्रों को दिए जाने वाले पुरस्कार सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अध्यक्ष राठी ने बताया इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहां एक और डॉक्टर राम नारायण जी बजाज,(चेयरमैन आर .एन .बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी ), होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता चांडक तथा डॉक्टर श्रेया थानवी किया गया हैl सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित एवं सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु मुख्य वक्ता के रूप में किशोर सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में मूंदड़ा परिवार बीकानेर की ओर से हरि मोहन मूंदड़ा तथा शशि मोहन जी मूंदड़ा उपस्थित रहेंगे। मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक तथा कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी ने समारोह में जहां एक और शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थी, अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है वही समाज बंधुओ को भी आमंत्रित किया गया। मंडल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी के अनुसार सत्र 2024,- 25, में बीकानेर नगर निगम के अंतर्गत उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षेत्र में रहे विद्यार्थियों के प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रतिशत के आधार पर सूची तैयार कर ली गई है जिसमें सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी(राजस्थान बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड) मैं निर्धारित मापदंड के अंतर्गत के अलावा अन्य प्रोफेशनल डिग्री कोर्स एवं सरकारी सेवा में चयनित महेश्वरी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा l —पवन कुमार राठी
   


Share This News