





Thar पोस्ट। इस बार होली पर ग्रहण का असर देखा जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:20 बजे मानी जा रही है। उस समय राजस्थान में चंद्रोदय नहीं होगा। आंशिक ग्रहण की समाप्ति सांय लगभग 6:47 बजे होगी। 3 मार्च को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया में जाकर तांबे-लाल ‘ब्लड मून’ जैसा दिखेगा। भारत में यह पूर्ण रूप से नहीं दिखेगा, बल्कि चंद्रोदय के समय कुछ मिनटों के लिए आंशिक ‘ग्रस्तोदय’ रूप में नजर आएगा।
ऐसे में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के अनुसार कुछ मिनटों तक ही यह दृश्य देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की नीली रोशनी के बिखर जाने और लाल प्रकाश के चंद्रमा तक पहुंचने के कारण चंद्रमा ताम्र-लाल रंग में नजर आता है।


उदयपुर – शाम 6:38 से 6:43 बजे तक
बीकानेर – शाम 6:38 से 6:47 बजे तक
जैसलमेर – शाम 6:49 से 6:56 बजे तक
गंगानगर – शाम 6:35 से 6:47 बजे तक
हनुमानगढ़ – शाम 6:33 से 6:45 बजे तक
सीकर – शाम 6:30 से 6:40 बजे तक
चूरू – शाम 6:30 से 6:38 बजे तक