Thar पोस्ट। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर के घर घर आयुर्वेद काढा वितरण अभियान के चौथे चरण में आज पुरानी गिन्नानी के विभिन्न गली मोहल्लों में आयुर्वेद काढ़ा 1540 लोगो को पिलाया गया । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आयुर्वेद काढ़ा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से व आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र सिंह भाटी,डॉक्टर इरशाद रफीक की देखरेख में बनाया गया । इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक श्रीमान रमेश जी सोनी ने कहा कि इस वैश्विक कोरोना महामारी में आयुर्वेद काढ़ा ही बचाव व उपचार है इसका सेवन हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जो इस महामारी से लड़ने के लिए उपयुक्त दवाई है । विफा के महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी योगेश बिस्सा ने कहा कि आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ विफा सदस्य त्रिलोक चंद बिस्सा के सान्निध्य में हरिराम जी मंदिर के आस पास की गलियां,गायत्री शक्ति पीठ के आस पास का क्षेत्र,रामदेवजी मंदिर के आस-पास गली मोहल्लों व सुथारों की गली में घर घर काढ़ा वितरित किया गया । विफा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री आशा पारीक के नेतृत्व में मधु शर्मा,जिलाध्यक्ष सुनीता पारीक व अन्य महिलाओं सहित अलग टोली बनाकर घर घर काढ़ा वितरण किया गया । विफा के सचिव छोटूलाल चुरा ने काढ़ा लेने की विधि से घर घर लोगो को समझाइश की साथ ही कोरोना गाइड लाइन की पालना करने हिदायत दी । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विफा के पदाधिकारियों के साथ गिन्नानी क्षेत्र के ही भाजपा युवा नेता हेमन्त कच्छावा,नारायण बिस्सा,बृजमोहन गहलोत,सुरेश गहलोत,मूलचंद गहलोत व रत्तानि व्यास पंचायत ट्रस्ट के ट्रस्टी व प्रवक्ता पंडित रमेश व्यास का विशेष सहयोग रहा । विफा के महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि अगला काढ़ा वितरण का कार्यक्रम वार्ड 58 के बारह गुवाड़ क्षेत्र में वार्ड पार्षद दुर्गादास छंगाणी के सान्निध्य में घर घर वितरित किया जाएगा ।