Thar पोस्ट। कोरोना के कहर के बीच बीकानेर के खाजूवाला कस्बे में कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए कस्बे के व्यापारियों की पहल पर 6 दिन का संपूर्ण लॉकडाऊन लगाया है। किराना व सब्जी के साथ-साथ दूध की डेयरियां भी बंद रहेंगी। खाजुवाला उपखण्डाधिकारी प्रभजोत सिंह गिल ने भी व्यापारियों के इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है। कस्बे में 12 मई तक बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रखे जायेंगे। उधर, प्रदेश में आज मंत्री समूृह की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में सख्ती किये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं।