

Tp न्यूज़, फलौदी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर फलौदी में लोटस माइंड ग्लोबल स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने बेसिक साइंस को लेकर अनेक मॉडल बनाये। अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। कांग्रेस नेता महेश व्यास ने मॉडल्स की सराहना की। प्रिंसिपल हिमांशु व्यास ने बताया कि जयश्री सोलंकी, जानकी सोलंकी, भूमिका, हर्षिता व्यास, माधुरी, विराट, गर्विता, मनस्वी आदि ने मॉडल बनाये। पूर्व पार्षद हरिकिशन व्यास, मुरलीधर सोलंकी, डॉ कैलाश सोलंकी ने अवलोकन किया, अध्यापिका स्नेहा व्यास ने मॉडल तैयार करने में सहयोग किया।
