ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20251231 100334 राजस्थान : स्पा सेंटर पर कार्रवाई, थाईलैंड की युवती समेत 7 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर स्पा सेन्टर पर कार्रवाई की गई है। झुंझुनूं शहर में शनिवार को पुलिस ने स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड की एक युवती सहित चार लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तार लड़कियों में एक युवती थाईलैंड की निवासी है, जबकि अन्य लड़कियां हरियाणा, असम और झुंझुनूं की बताई जा रही हैं। चारों लड़कियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विदेशी युवती के भारत आने के उद्देश्य, उसके वीजा और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। स्पा सेंटर से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें संदीप (25) निवासी चिराणा, थाना गुढ़ा (झुंझुनूं), अकरम (25) निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और नितेश (40) निवासी झुंझुनूं शहर शामिल हैं।

पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कैफे, बार और स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।


Share This News