





Thar पोस्ट। जोधपुर जिले में आज भीषण हादसे में 4 की मौत हो गई। जैसलमेर हाईवे पर अरना-झरना के पास मंगलवार की दोपहर बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं करीब 17 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है। हादसे में एक यात्री का पांव भी कट गया। सूचना के अनुसार गुजरात नंबर की बस राजीव गांधी नगर की तरफ से आ रही थी, तभी टैंकर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के रमाना रुपण गांव निवासी बताए जा रहे हैं। 47 यात्रियों से भरी बस रामदेवरा से दर्शन कर वापस गुजरात लौट रही थी। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। पुलिस कमिश्नर सहित उच्च पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरएसी का जाब्ता भी बुला लिया गया है।




