ताजा खबरे
विधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्मा
IMG 20251031 WA00332 मूंधड़ा व पचीसिया ने उपमुख्यमंत्री सहित मंत्री व अधिकारियों से मेडिसिन विंग व नापासर कॉलेज सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी देवकिशन मूंधड़ा, सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव राजेश लदरेचा ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायित्री राठौड़, सचिव वित्त विभाग कुमार पाल गौतम, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग डॉ. नीरज के पवन, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निदेशालय इकबाल खान से शिष्टाचार भेंट कर नापासर की बालिकाओं के शिक्षा को बढावा देने तथा शिक्षा से वंचित हो रही बालिकाओं के भविष्य निर्माण हेतु नापासर कॉलेज में विज्ञान व वाणिज्य संकाय चालू करवाने, बीकानेर में 100 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनाई जा रही मेडिसिन विंग के जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण कर नियमानुसार आगामी समय में मेडिसिन विंग के उद्धघाटन की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध तथा राज्य सरकार को सुपुर्दगी होने की जानकारी दी |

साथ ही जहां एक और भामाशाह अपनी जन्मभूमि एवं अपनी कर्मभूमि के विकास एवं समाज के हित के लिए अपने खून पसीने से कमाई हुई पूँजी को खर्च कर अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहते हैं वहीं दूसरी और केंद्र व राज्य सरकारें भामाशाहों के द्वारा करवाए गये जनहित के कार्यों पर जीएसटी जैसे करारोपण कर दान की भावना को आहत पहुंचाते हैं | सामाजिक सरोकार के तहत करवाए गये निर्माण कार्यों एवं निर्माण पश्चात निर्मित भवन राज्य सरकार को सुपुर्द करने के कार्य में जीएसटी जैसे करों को रोपित करना न्यायोचित नहीं है|


Share This News