ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251016 113349 इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ खाया जहर, यह विवाद आया सामने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इंदौर शहर के नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद में एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया। इनमें करीब 3-4 की हालत गंभीर भी बताई जा रही है. इतना बड़ा कदम उटाने का कारण किन्नर के दो गुटों में आपसी विवाद को बताया जा रहा है। इस खबर से पूरे इंदौर में सनसनी फैल गई है।

इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस सहित पुलिस वाहनों के जरिए भी किन्नरों को एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जिन दो आरोपियों को वजह से किन्नरों ने यह कदम उठाया, उन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार 14 अक्टूबर को एक किन्नर द्वारा दो ‘ठग पत्रकारों’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. पंढरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, किन्नर ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मई 2025 को उसके डेरे के गुरु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. इसके बाद 12 जून को आरोपी पंकज जैन अपने साथी अक्षय के साथ डेरे पर आया. आरोप है कि पंकज ने किन्नर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर समाज को बदनाम करने और पुलिस कार्रवाई में एनकाउंटर कराने की धमकी दी.

किन्नर का कहना है कि पंकज ने उसे पहली मंजिल पर ले जाकर जबरन संबंध बनाए और मारपीट भी की. बाद में धमकी दी गई कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. घटना के बाद पीड़ित किन्नर ने अपने गुरु को जानकारी दी और मंगलवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी.

मौके पर पहुंचे एसीपी देशेस अग्रवाल के अनुसार, नंदलालपुरा स्थित किन्नर समाज के डेरे पर हंगामे की सूचना मिली थी. मौके पर पाया गया कि किन्नरों द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन किया गया है. सभी को तत्काल एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया. अब सभी किन्नरों के बयान लिए जाएंगे. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

किन्नरों के दो गुटों में संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा है. यहां गद्दी को लेकर पायल और सीमा गुरु के लोग कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. इस मामले में सीपी संतोष सिंह एसआईटी का गठन भी कर चुके हैं, लेकिन एसआईटी तीन महीने बाद भी खाली हाथ है।


Share This News