Tp न्यूज़, बीकानेर। आज हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जेठानंद व्यास के नेतृत्व में बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों से धर्मयात्राये निकाली गई। कोरोनावायरस को देखते हुए हर वर्ष चैत्र चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर निकलने वाली धर्म यात्रा को टुकड़ों में बांटा गया था। लेकिन हर क्षेत्र में निकली धर्मयात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। धर्मयात्रा में हिन्दू जागरण मंच की ओर से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने, मास्क लगाने और दो गज दूरी के नियमो का पालन करने का बार बार आग्रह किया जा रहा था।
आज हर वर्ष की भांति इस बार धर्म यात्रा एमएम ग्राउंड से रवाना होकर शहर के विभिन्न भागों से होती हुई जूनागढ़ नहीं जाकर धर्मयात्रा शहर के 17 स्थानों पर निकली गई। उसके बाद नवसंवत्सर के कलेंडर का सभी जगह विमोचन किया गया और ठीक 7बजे सभी जगह एक साथ आरती हुई।
चूंकि महामारी से देश ग्रस्त हो रहा है इसलिए धर्मयात्रा के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है और इस वर्ष धर्म यात्रा छोटी-छोटी टुकड़ों में शहर के विभिन्न इलाकों में निकाली।
जो शहर के एक निश्चित स्थान पर सभी लोग एकत्रित हुए उस मोहल्ले विशेष, एरिया विशेष में यात्रा के रूप में धर्मयात्रा के रूप में निकल कर घूम कर वापस निश्चित स्थान पर आए और धर्मयात्रा वापस आकर एकत्रित होकर पहले सभी नववर्ष कलेंडर का विमोचन किया गया। कैलेंडर का विमोचन करने के पश्चात सभी एक साथ आरती में भाग लिया। हिंदू जागरण मंच तय अनुसार कोई भी व्यक्ति या कार्यकर्ता या सदस्य अपने क्षेत्र को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र में नहीं जाए ऐसी व्यवस्था सभी के लिए की गई है कि जो जिस एरिया या क्षेत्र में रहता है वह उस एरिया या क्षेत्र की धर्म यात्रा में शामिल हो और भागीदारी करें। इसका उद्देश्य सभी लोगों का धर्म यात्रा में शामिल होने के उत्साह को बनाए रखना तथा आरती में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनने का अवसर प्रदान करना है। क्षेत्र अनुसार निम्न स्थानों से धर्म यात्रा निकली एवं जिसके प्रभारी निम्न थे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया जो इस प्रकार थे रामपुरा बस्ती, राम कुटिया बाईपास जिसके प्रभारी विनोद चतुर्वेदी एवं जगबीर, मुक्ता प्रसाद 12 नंबर सेक्टर जिसके प्रभारी अंकित जी भारद्वाज, बंगलानगर विजय उपाध्याय जी एवं चुन्नीलाल जी, लक्ष्मीनाथ मंदिर मुकेश भदानी, जोशीवाड़ा जिसके प्रभारी राजकुमार जी जोशी, गंगाशहर गोपेश्वर महादेव मंदिर जिसके प्रभारी महेंद्र जी एवं ओम प्रकाश जी, बांदरों का बास पंचमुखा हनुमान मंदिर जिसे प्रभारी तेजू जी, बजरंग, खरनाडा मंदिर जिसके प्रभारी रुपेश आहूजा, सुभाषपुरा के हनुमान मंदिर के प्रभारी गिरिराज सिंह एडवोकेट, जूनागढ़ जिसके प्रभारी होंगे सुनील जी कश्यप व जेठानंद व्यास, पवनपुरी,
जिसके प्रभारी निशांत गौड़ एवं राजेंद्र व्यास उर्फ जै जै कार, व्यास कॉलोनी सूरजपुरा में दुर्गा मंदिर जिसके प्रभारी देवेंद्र सिंह भाटी, करणी नगर लालगढ़ में माता जी का मंदिर जिसके प्रभारी सूरज थे।हिंदू जागरण मंच की ओर से अपने सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सभी आगन्तुको को बार बार सूचित किया एवं निर्देशित किया है कि कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए एवं सभी इस दौरान मास्क का उपयोग करेंगे।

भूमि अवाप्ति के मुद्दों पर चर्चा को लेकर एडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
भारत माला परियोजना में भूमि अवाप्ति के मुद्दों पर चर्चा और किसानों की शंका समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। धोजक ने बताया कि बीकानेर के रुणिया बड़ा बास और शेरेरा तथा लूणकरणसर के कुजटी और सहजरासर में मौके का जायजा लिया। किसानों का पक्ष सुना तथा शंका समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान लूणकरणसर उपखण्ड अधिकारी भागीरथ भगीरथ साख, बीकानेर की उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, नायब तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे आदि साथ रहे।

उचित मूल्य की 107 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित। 12 मई तक किये जा सकते हैं आवेदन

Tp न्यूज़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक और पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं । जिला रसद अधिकारी द्वितीय भागूराम महला ने बताया कि जिले में 107 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र 11 मई 5 बजे तक तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रुपए का पोस्टल आर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन इसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र में 12 मई को 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नोखा तहसील में 29 , लूणकरणसर तहसील में 18, पूगल व खाजूवाला तहसील में 7-7, छतरगढ़ की 2, श्रीडूगरगढ में 29, कोलायत तहसील में 10 तथा बज्जू तहसील में 5 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं । उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अनुसार विभाग की वेबसाइट व जिला रसद कार्यालय में भी उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।