Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। बीकानेर पंचायत समिति प्रधान के चुनाव स्थगित हो गए है। उपखंड निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 23 अगस्त को बीकानेर पंचायत समिति प्रधान के चुनावी प्रक्रिया जारी की थी। जैसे ही आदेश सोशल मीडिया पर आया, कांग्रेस ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जानकारी के कांग्रेस के मुखर विरोध के चलते निर्वाचन आयोग को चुनाव निरस्त करना पड़ा है। अब यह चुनाव 8 सितंबर को होगा।