ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 2 चुनाव आयोग की अनूठी पहल, मतदाताओं का स्वागत हलवे से होगा ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वर्षों पहले एक विज्ञापन की चर्चा हर जगह थी कि ”बारातियों का स्वागत इस पान मसाले से कीजिए’ कुछ इसी तर्ज पर मतदाताओं का स्वागत स्वादिष्ट हलवे के साथ किया जाएगा। केरल में चुनावी बिगुल के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल चरम पर है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसके साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने एक बेहद अनोखी और स्वादिष्ट योजना तैयार की है। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का स्वागत हलवे से किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक जिले में चुनिंदा मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से तैयार ‘ब्रांडेड हलवा’ के पैकेट दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके कार्यालयों में 200-200 विशेष हलवा पैकेट भेजे जाएंगे। ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में उन बूथों का चयन करेंगे, जहां युवाओं की संख्या अधिक है।

बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) और वालंटियर्स पहले से ही मतदाता सूची के आधार पर उन मतदाताओं की पहचान करेंगे जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। जैसे ही ये युवा अपना वोट डालकर बाहर आएंगे, उन्हें यह उपहार भेंट किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हलवा वितरण से मतदान की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू वितरण के लिए अतिरिक्त स्वयंसेवकों की मदद भी ली जा सकती है


Share This News