ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260317 213953 वाहन रैली निकाल कर हजारों लोगों ने धर्मयात्रा का दिया निमंत्रण, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जयश्री राम के नारों के साथ हिन्दू धर्मयात्रा के निमंत्रण हेतु वाहन रैली निकाली गई। भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुष्करणा स्टेडियम से यह रैली शुरू हुई जो गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सादुलसिंह सर्किल, रोशनीघर चौराहा एवं चौखूंटी पुल होते हुए जस्सूसर गेट पहुंची। भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि 19 मार्च को भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर धर्मयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य यही था कि नववर्ष एवं धर्मयात्रा हेतु जन-जन जागरुक हो। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज, कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास, उपाध्यक्ष राजेश चूरा, महामंत्री भंवर पुरोहित, रविशेखर मेघवाल, चंद्रेश हर्ष, भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, युधिष्ठर सिंह भाटी, द्वारा धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया।

इस निमंत्रण वाहन रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। हजारों वाहनों के साथ निकली इस रैली में जयश्री राम और हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। वाहन रैली में पवन महनोत, सोनू चढ्ढा, बली व्यास, करणप्रताप सिंह, बजरंग सिंह, नरेन्द्र सिंह, विक्रम बीका, सांगीलाल, मांगीलाल बिश्नोई, निर्मल गहलोत, प्रणव भोजक, रमेश भाटी, बजरंग तंवर, राजेश कौशिक, देवेन्द्र सिंह मेड़तिया, बलवीर सिंह भाटी, लक्की पंवार, पंकज गहलोत, ललित भान, मुकेश पंवार, संजय रामावत, अजय सांखला, पवन सुथार, सोहन सिंह, प्रदीप सारस्वत, जसराज सींवर, विजय उपाध्याय, हुकमचंद कांटा, चंद्रसिंह भदौरिया, रवि गहलोत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, महावीर कंसारा, सुभाष कुमावत, कमल भाटी, राजू देवड़ा, भानू देवड़ा के अलावा

अंकुर नागपाल, राजन अरोड़ा, श्रवण सुथार, अजीत सुथार, कमल गहलोत, महेन्द्र ढाका, लोकेश सुथार, अंकित तंवर, कैलाश मवानी, बजरंग सिंह बांगड़, मुकेश सारस्वत, शंभु गहलोत, नरेन्द्र चंचल, शंकर सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, विशाल चौपड़ा, नरेन्द्र भादाणी, दाऊलाल छंगाणी, सूरज गुप्ता, सुनील मिढ्ढा, महेन्द्र सुगंध, राजेन्द्र व्यास, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, ओम नायक आदि की सहभागिता रही।


Share This News