ताजा खबरे
Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casinoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी लीप्रसूताओं में किडनी फेल का मामला : पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची चिकित्सकों की टीम, जोधपुर से ये विशेषज्ञ शामिलबीकानेर में तीन युवक डूबे, एक को बचायाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में11 जून से फिर बदलेगा मौसमबीकानेर में भी 6 प्रसूताओं की किडनी फेल! कोटा के बाद बीकानेर का नम्बरदेर रात बीकानेर में चाकूबाजी से युवक घायलस्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढाई, नए आदेश के बाद अब इस दिन खुलेंगे स्कूलमुक्ता प्रसाद थाना इलाके में गोली चली, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
IMG 20210820 203333 आधुनिक शिक्षा प्रणाली और संचार क्रांति के जनक के रूप में पूजनीय रहेंगे राजीव गांधी -गहलोत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बोथरा कॉप्लेक्स के सामने मॉर्डन मार्केट में स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर स्मरण सभा और पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया।शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद देश में लोगो को तकनीकी क्षेत्र में विदेशी ताकतों के मुकाबले में खड़ा करने के लिए संचार क्रांति का सूत्रपात किया यही से भारत की नव पीढ़ी को विदेशों में अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मिला इसीलिए संचार क्रांति के जनक के रुप में राजीव जी सदैव पूजनीय रहेंगे यशपाल गहलोत ने विस्तार से राजीव जी के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली को देश मे लागू कर देश की युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई और देश के किसानों को मजदूरों को शोषित वर्ग को आर्थिक रूप से शुदृढ़ करने हेतु अनेकानेक योजनाओं को मूर्त रूप देकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया| श्री राजीव गांधी जी का जीवन सदा ही सामान्य व्यक्ति कि तरह रहा और वे जीवन पर्यन्त आम आदमी की भलाई के लिए कार्य करते रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि देश का आम अवाम राजीव गांधी जी का मुरीद रहा क्योकि उनका शासन सदैव उन लोगो के लिए रहा जो मुख्यधारा से कटे रहे हो और विकास से मररहुम रहे इसके साथ साथ देश किंप्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहे
प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने महिला शसक्तीकरण की तरफ कार्य करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनाएं लाये सभी वर्गों का ख्याल रखने वाले व्यक्तिव थे राजीव गांधीलोकसभा में कांग्रेस प्रत्यासी रहे श्री मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिए लोगो का राजीव गांधी जी मे विश्वास था और उनके नेतृत्व में सभी जाति धर्म के लोग अपने को सुरक्षित महसूस करते रहे आज फिर से देश को राजीव गांधी जी जैसे सर्वधर्म समभाव वाले नेतृत्व की आवश्यकता है ताकि देश की संरचना को बिगड़ने से रोका जा सके।प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, महिला प्रदेश सचिव उमा सुथार, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व सचिव सलीम भाटी, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी गुलाम मुस्तफा, सचिव मनोज चोधरी, महेंद्र सिंह सोढा,हाजी खा,जयदीप सिंह जावा, पार्षद अभिषेक गहलोत, पार्षद परमानंद गहलोत,डॉ मिर्जा हैदर बेग,पाबूराम नायक,शिवजी स्वामी, गोवर्धन मीणा,सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे

जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक निभाई भागीदारी
बीकानेर। भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित राजीव इनोवेशन मिशन (राजीव 2021) के तहत ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ विषयक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी आईटी सेंटर से जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. उदयभान, उपनिदेशक कैलाश चौधरी, सँयुक्त निदेशक (डीओआईटी) सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र और ईमित्र प्लस से ग्राम पंचायत पर आमजन ने भागीदारी निभाई।


Share This News