ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 रसोई गैस के दामों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के खिलाफ 13 मार्च को होगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में रसोई गैस के दामों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के खिलाफ 13 मार्च को होगा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात व शहर) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी व सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, वहीं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रहने के विरोध में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट, बीकानेर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में केन्द्र की भाजपा सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही हैं, जिस कारण देश में ईधन का संकट व्याप्त हो गया हैं। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाने का कार्य करेगी।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि देहात व शहर कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों (लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व मेयर, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदगण) तथा जिला, ब्लॉक और मण्डल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।


Share This News