ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250922 WA0013 बीकानेर में 1950 किलोग्राम तेल सीज, आकस्मिक कार्रवाई से हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई में 1950 किलोग्राम तेल सीज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत रविवार को बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्यवाही की गई।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार एवं भानु प्रताप सिंह द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स उद्योग मंदिर पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। इस फर्म के निरीक्षण में तेल उत्पादन क्षेत्र में दीवारों पर धूल एवं जाले लगे हुए थे। कुछ जगह पर तेल लीक हो रहा था। उपकरणों पर चिकनाई जमी हुई थी, पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं लगे हुए थे, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। कारवाई के दौरान रिफाइंड कॉटनसीड ऑयल, फिल्टर्ड ग्राउंडनट ऑयल तथा रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल के 3 नमूने लिए गए। इस कार्यवाही में नमूने लेने के पश्चात कुल 1950 किलोग्राम तेल को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।


Share This News