





Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर शहर में हिंसक गाय को काबू में ले लिया गया। सुनारों के तीन खम्बा चौक बीकानेर की घटना है। जहाँ एक गाय ने तांडव मचाकर कुछ लोगों को चपेट में ले लिया। बाद में स्थानीय लोगो ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और संबंधित निगम कर्मचारियों को फोन से सूचना दी।.स्थानीय लोगों के अनुसार इस गाय ने कई लोगों को घायल करने की कोशिश की और एक व्यक्ति की जान पर बन आई। वंदे मातरम टीम द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इस हिंसक गाय को रात को 10:00 बजे पुरानी जेल के सर्कल से नगर निगम वालों ने पकड लिया और साथ ले गए। इसमे वन्दे मातरम टीम ने भी सहयोग किया।




