ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20250926 152233 करणी औद्योगिक क्षेत्र में रसगुल्ला, गुलाब जामुन भुजिया के सैंपल लिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भानु प्रताप सिंह एवं राकेश गोदारा ने मैसर्स रामजी फूड्स पर कार्यवाही की।

इस दौरान फर्म की दीवारों पर धूल एवं जाले लगे हुए थे। कुछ स्थान पर फर्श चिकना हो रखा था। उपकरणों पर चिकनाई जमी हुई थी। पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं लगे हुए थे। पेलेट्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान रसगुल्ला, भुजिया एवं गुलाब जामुन के 3 नमूने लिए गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Share This News