ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजकीय मूक बघिर छात्रों ने बनाए कलात्मक दीपक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय मूक बधिर विद्यालय में दीपावली के त्योहार से पूर्व छात्रों ने अलग-अलग तरह के कलात्मक दीपक बनाकर उसके प्रदर्शनी लगाई । इस प्रदर्शनी में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसीया मुख्य अतिथि रहे। बच्चों की ऐसी कला को देखकर डीपी पचीसीया ने कहा कि ईश्वर सभी में अलग-अलग प्रकार की कौशल और प्रतिभा को देकर धरती पर भेजता है अध्यापक अभिभावक और गुरु उनके इस प्रतिभा को पहचान कर उसमें निखार लाता है साथ ही यह भी कहा की मूकबधिर विद्यालय में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज बजाज द्वारा कैमरे लगवा दिए गए। इसके अलावा उन्होंने कहा बीकानेर में वे स्वयं और भामाशाहों के माध्यम से विद्यालय की भौतिक संसाधनों के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे ।

IMG 20251011 WA0039 राजकीय मूक बघिर छात्रों ने बनाए कलात्मक दीपक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

शाला की प्रिंसिपल श्रीमती रेनू वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने विद्यालय परिसर में कैमरे लगवाने पर उनका धन्यवाद भी किया इस अवसर पर उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने कहा की कला साहित्य खेल कूद के माध्यम से विशेष योग्यता वाले बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के गुरुत्तर कार्य में इनका सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है । प्रदर्शनी मे विद्यालय की वरिष्ठ विज्ञान अध्यपिका सुनीता गुलाटी ने अध्ययनरत छात्रों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सब का आभार व्यक्त किया.।


Share This News