ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251207 WA0027 केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने साइकिल चलाकर ''फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” का दिया संदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेरफिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजनटूर द थार” के बाद अब प्रत्येक रविवार को हो रहा ”संडे ऑन साइकिल रेस” का आयोजनएमजीएस विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ और आगे कोडमदेसर तक हो रहा आयोजन।फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार सुबह ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं साइकिल चलाकर सक्रिय सहभागिता निभाई और संदेश दिया कि “फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज” अपनाकर हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

श्री मेघवाल ने कहा कि साइकिल न केवल फिटनेस के लिए बेहतरीन माध्यम है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन से साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस आयोजन में श्री मेघवाल के साथ जिला साइकिलिंग संघ सचिव श्री सुरेन्द्र कुकणा, श्री श्रवण कुमार भांभू, भूमि विकास बैंक चेयरमैन श्री रामनिवास गोदारा, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट श्री दयाला राम सारण, पार्षद प्रतिनिधि श्री हेमा राम जाट, श्री जेठा राम गाट, श्री पेमाराम, श्री मुन्नी राम गोदारा,श्री रामप्रसाद, श्री ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय साइकिलिस्टों,युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ बीकानेर की दिशा में सार्थक संदेश दिया।

अब प्रत्येक रविवार को हो रहा ”संडे ऑन साइकिल रेस” का आयोजन: जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि ”टूर द थार” अंतर्राष्ट्रीय साइकिल रेस के आयोजन के बाद से प्रत्येक रविवार को जिला साइकिलिंग संघ और स्थानीय नमो क्लब के संयुक्त प्रयासों से ”संडे ऑन साइकिल रेस” का आयोजन किया जा रहा है। जो महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से नाल एयरपोर्ट मोड़ तक और आगे कोडमदेसर तक किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय साइक्लिस्ट के साथ, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक भी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

श्री कूकणा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें कोई भी स्थानीय व्यक्ति, युवा, महिला, छात्र-छात्राएं घरेलू साइकिल के साथ हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक रविवार को यह आयोजन नियमित रूप से सुबह 08 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से होगा। इसका उद्देश्य शहर में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही श्री कूकणा ने बताया कि कोशिश यह की जा रही है कि फिट इंडिया के जरिए 50 साइकिल की व्यवस्था कर स्थानीय लोगों को भी साइकिल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ें।


Share This News