ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 बिजली विभाग ने जारी किए दो और हेल्पलाइन नंबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दो और हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता
बिजली सम्बन्धी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कॉल लाइनों की संख्या 50 और बढ़ाकर 250 कर दी है। सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने मौजूदा हेल्प लाइन नंबर 0141-3532000 के अलावा अब दो नए हेल्प लाइन नम्बर 1912 और 18003301912 भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता सप्ताह में 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन नम्बर से बीकेईएसएल के क्षेत्र से बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है। प्रवक्ता ने बताया कि *1912* नंबर पर आसानी कॉल की जा सकती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दो टॉल फ्री नंबर 18002001912 पहले से ही कार्यरत हैं। अब चार हेल्प लाइन नम्बर की सुविधा उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में आसानी हो सकेगी।


Share This News