





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान राज्य के 6 से अधिक जिलों में सुबह के समय घना कोहरा रहा। बीकानेर में आज भोर की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे भी कोहरा छाया हुआ था। जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। हल्की सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और करौली के इलाकों में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कुछ जगहों पर यातायात बाधित हुआ। सीमावर्ती जैसलमेर में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर तक रह गई। राजस्थान में 15 दिसंबर से 15 फरवरी तेज सर्दी का सीजन माना जाता रहा




