ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251108 WA0030 scaled आरएसवी के आनंदोत्सव में युग परिवर्तन का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। आरएसवी स्पोर्ट्स ग्राउंड में वार्षिकोत्सव आनंदोत्सव “युग परिवर्तन” का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉक्टर मनोज दीक्षित, डॉ विमला डूकवाल कुलगुरु- कोटा कृषि विश्वविद्यालय, वैशाली शौरान-अध्यक्षा रण बांकुरा आर्मी, डॉ राजेंद्र कुमार पुरोहित प्रधानाचार्य-राजकीय डूंगर महाविद्यालय, डॉक्टर अशोक शर्मा, आरएसवी ग्रुप ऑफ ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी मिलन, एमडी निधि स्वामी , आदित्य स्वामी सीईओ, तान्या कृष्ण गुप्ता जॉइंट डायरेक्टर, रविंद्र भटनागर प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव की जानकारी प्रदान करते हुए रविंद्र भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1450 छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीन घंटे से अधिक चले मंत्र- मुग्ध कर देने वाले रंगारंग कार्यक्रम में 3000 से अधिक संख्या में उपस्थित दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों के बैंड द्वारा प्रस्तुत लाइव परफॉर्मेंस के पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत वंदना के पश्चात कार्यक्रम संचालिका ऋतु शर्मा ने कार्यक्रम की थीम युग परिवर्तन के बारे में जानकारी प्रदान की।
राजस्थानी नृत्य से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सृष्टि की उत्पत्ति, नीले गगन के तले, लोग जहां पर रहते हैं, सतयुग, शिव तांडव, हिरण्यकश्यप नरसिंह नृत्य नाटिका, त्रेता युग, परशुराम, राम नाटक, द्वापर युग, कृष्ण जन्म, जागो कृष्णा नृत्य, बरसाने की छोरी नृत्य, महाभारत थीम नृत्य नाटिका, कलयुग, कलयुग नर-नारी, स्वामी दयानंद, जमीन पर उतरे सितारे, ट्रेंडी, फास्ट फूड, मोबाइल एक्ट, ड्रग्स, की बण दुनिया दा, कलयुग डाल तथा कल्की आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों को सभी युगों के एक स्थान पर दर्शन करवाए। विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम की थीम तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुतीकरण की भूरी भूरी प्रशंसा की।

अपने उद्बोधन में कुलगुरु प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि आज की आधुनिक शिक्षा में संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है प्रतिभावान विद्यार्थी का संस्कारवान भी होना आवश्यक है तभी वह अपने राष्ट्र की सही अर्थों में सेव कर पाएगा। कुलगुरु डॉक्टर विमल डूकवाल ने कार्यक्रम को सार्थक एवं उत्साहवर्धक बताया कार्यक्रम में वि द्यालय द्वारा विद्यार्थियों में अर्पित किए जा रहे संस्कारों का परिलक्षित होना बताया। फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आर्मी की वैशाली शोयरण ने कार्यक्रम को अद्भुत बताया तथा कहा कि कार्यक्रम का संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण देखते ही बनता था। विद्यालय के स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी अपने सराहना की। देश को सदैव प्रतिभाशाली एवं विभिन्न कलाओं में निपुण नागरिकों की ही आवश्यकता रहती है। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने पधारे हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News