ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251222 WA0006 कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मनरेगा का नाम नहीं बदल रहे बल्कि इस योजना को ही बंद करने का मंसूबा सफल नहीं होने देंगे – मदन गोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश नहीं होने देंगे-बिशनाराम सियाग

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में आज बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गांधी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च कर विरोध दर्ज करवाया, उसके बाद कांग्रेस के शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित माँगें रखी:- मनरेगा योजना को पूर्ण रूप से सुदृढ़ किया जाए तथा इसके बजट में पर्याप्त वृद्धि की जाए, मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने की किसी भी कोशिश को तत्काल रोका जाए, ग्रामीण मजदूरों को रोजगार का कानूनी अधिकार पूर्ववत सुरक्षित रखा जाए, मजदूरों को समय पर पूर्ण मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने और नई योजना के नाम पर आगामी दिनों में इस योजना को बंद करने का जो कुत्सित मंसूबा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनाया है उसको किसी भी हाल में सफ़ल नहीं होने देंगे भाजपा हमेशा जनविरोधी निर्णय करती रही है और बार गरीबों के हितों पर चाबुक चलाने का कार्य किया है

बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि नई वीबी जी राम जी योजना में मजदूरी का अनुपात बदलकर केंद्र का 60 प्रतिशत और राज्य का 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कांग्रेस ने हर समय इन गलत नीतियों का जोरदार विरोध दर्ज करवाते हुए घुटने टेकने पर मजबूर किया हैं। किसान विरोधी काले कानून इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है सियाग ने कहा कि मनरेगा की आड में भाजपा फिर से गांव के गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है जिसको किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस हमेशा गांव गरीब और किसान के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से भारतीय इतिहास और महापुरुषों के नाम से छेड़छाड़ करती आई हैं। इनका खुद का कोई काम गिनाने लायक है नहीं तो नाम बदलकर योजनाओं को अपने नाम से प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकट काल में मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई। मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और मजदूरों व गरीबों के अधिकारों में कटौती के प्रयासों का कांग्रेस पुरजोर विरोध किया।

पीसीसी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा हर बार की तरह इस बार भी गरीबों के हितों को कुचलना चाहती है, जिसको बर्दास्त नहीं किया जायेगा। सरकार को नाम बदलने के बजाय मजदूरी भुगतान में देरी, काम की कमी और बजट कटौती जैसी वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। मनरेगा से करोड़ों ग्रामीण मजदूर, महिलाएं और आदिवासी वर्ग जुड़े हुए हैं और किसी भी बदलाव का सीधा असर इन्हीं वर्गों पर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस योजना में किए गए बदलावों को वापस ले।

लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ.राजेंद्र मुंड ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर नई वीबी जी राम जी योजना से होने वाले नुकसान को कांग्रेस किसी भी सूरत में आमजन के हितों पर कुठाराघात सहन नहीं करेगी। मनरेगा योजना ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली, मजदूरों की क्रय शक्ति बढ़ाई और गैर-कृषि रोजगार का सृजन किया। मनरेगा से घरेलू आय में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि और गरीबी में करीब 26 प्रतिशत की कमी आई।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैयालाल कल्ला, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, हरिराम बाना, रामनिवास गोदारा, नीरू चौधरी, सत्तू खां, मेवाराम मेघवाल, उमा सुथार, एड. जितेन्द्र नायक, शिवरी चौधरी, डॉ.प्रीति मेघवाल, चन्द्रशेखर चावरिया, विमल भाटी, शर्मिला पंचारिया, मनीष गौड़, जगदीश खिचड़, खैराज चौधरी, तोलाराम सियाग, प्रफुल हटीला, महिपाल सारस्वत, अरुण व्यास, महेंद्र देवड़ा, प्रदीप जाडीवाल, मकसूद अहमद, हेमंत किराडू, हारून राठौड़, देवीसिंह भाटी, सहीराम विश्नोई, मकसूद अहमद, श्याम सिंह भाटी, हारून राठौड, सलीम भाटी, माशूक अहमद, शब्बीर अहमद, मौलाबक्श, अंबाराम इणखिया, विमल भाटी, धर्मचंद चौधरी, जावेद पडिहार,आजम अली, शहाबुद्दीन भुट्टा, शिवराज गोदारा, नित्यानंद पारीक,इंद्र सिंह, चेतना चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, सुमित कोचर, मोहनराम लीलड़, आनंद सिंह, रामनिवास तर्ड, शहजाद भुट्टा, अजय गोदारा, जाकिर हुसैन नागौरी, लुम्बाराम मेघवाल, विक्की चढ़ा, पूनमचंद भांभू, नंदलाल जावा, घेवरचन्द सियाग, हसन अली गौरी, गजानन्द शर्मा, शबिर अहमद, मुबारक हुसैन, निरमा मेघवाल, अकरम शम्मा, अंजू पारख, इस्माइल खिलजी, करणी सिंह, बाबूलाल मेघवाल अब्दुलरहमान लोदरा, सुभाष स्वामी बलराम नायक जाकिर हुसैन,निर्मल विश्नोई, अब्दुल वाहिद, परमानंद गहलोत, कमलकिशोर साध, मुजाहिद कुरैशी, मनीष गौड़, मनोज चौधरी, नितिन वत्सस, सुशील सुथार, मनोज किराडू, रामनाथ आचार्य, राहुल जादूसंगत, पप्पू गुर्जर ने संबोधित करते हुए जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।

सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि इस अवसर पर मुमताज शेख, वन्दना गुप्ता, अर्चना नांगल, मंजू शर्मा, पुष्पा शर्मा, राज शर्मा, जयदीप सिंह, हाजिर खान, टीकूराम मेघवंशी, फिरोज अहमद भाटी, गौरव यादव, यूनिस अली, कैलाश गहलोत, अहमद अली भाटी, किशन तंवर, पाबूराम नायक, अभिषेक गहलोत, ताहिर हसन कादरी, मनोज व्यास, मेक्स नायक, जीतू नायक, माणक वाल्मीकि, अरशद सिंधी, नजरुल इस्लाम, महबूब रंगरेज, नारायण जैन, अमरीक सिंह, सुनील गैदर, एजाज पठान, गोवर्धन मीना, भवानी सिंह राजपुरोहित, जाकिर पठान, गोपीराम विश्नोई, हेमंत किराडू, चम्पालाल बारूपाल, अहमद अली, असगर अली, अर्जूनराम कूकणा, मनोज नायक, किशन तंवर पार्षद, प्रेमलता राठौड़, यूनीश अली, अब्दुल वाहिद, सुनील गेधर, सतार कोहरी, नजरूल इसलाम, नेनाराम, एड. पवन पुरोहित, पन्नाराम, घेवरचन्द सियाग, हरिप्रकाश वाल्मीकि, मालचन्द कस्वां, सतीश चांवरिया, हाजिर खां, सांवर लाल भादू, रामनाथ आचार्य, जयकिशन गहलोत, बजरंगलाल कुमावत, खेमाराम, वसीम, उमा करल, अर्चना नागल, आकाश लोहिया, अरशद अली, गजानन्द शर्मा, रमजान रंगरेज, अकरम सम्मा, अजय, आरिफ अली, आजम अली, शब्बीर अहमद, पुरखाराम गेधर, धर्मचन्द चौधरी, शिवलाल गोदारा, सुशील सुभाष, एजाज पठान, सलीम कल्लर, कैलाश गहलोत, हेदर अली, नसीम अहमद, एड. मनीष गौड़, सीताराम डूडी, गोरधन मीणा, विजय कवि, अब्दुल रहमान लोदरा, हसन अली गौरी, प्रेमरतन जोशी, माणक वाल्मीकि, पाबूराम नायक, सुन्दर राम, बजरंग, लुम्बाराम, गोरखाराम, सीयाराम, धनाराम, धनाराम मूण्ड, विरदीचन्द, लालचन्द, निर्मल बिश्नोई, शहजाद खां, विनेश कुमार, मनोज कुमार, संजय गोयल, इन्द्रसिंह, भंवरलाल देवड़ा, कामेश्वर प्रताप सिंह, महावीर प्रसाद, मुकेश कुमार गहलोत, पूनमराम, कुम्भाराम मेघवाल, नित्यानन्द पारीक, अशोक गोदारा, भगवाननाथ सिद्ध, याकूब अली कल्लर, मुरलीधर पन्नू, ताराचन्द, विकास चौधरी, जसवीर गोदारा, भोजुसिंह, रितिक कंडारा, सफी खां, विजय कस्वां, मांगीलाल भादू, फूसाराम चौधरी, हरिराम जनागल, मदनलाल, महबूब रंगरेज, नन्दलाल गहलोेत, मोहन नायक, गौरीशंकर गहलोत, हरिकिशन, लक्ष्मीनारायण पंवार, लक्ष्मण सांखला, प्रेम कुमार दैया, चेनाराम, रेखाराम, रामनिवास धारणिया, नन्दकिशोर पारीक, मांगीलाल मेघवाल, मूलचन्द, सुधीरचन्द, किशन तंवर, सुखराम टेलर, हेमराज सारण, हनुमानाराम, अली राजा, कालूराम, दिनेश व्यास, सुभाष स्वामी, शान्तिलाल, जाकिर पठान, गिरधारी कूकणा, सोहनलाल महिया, शान्तिलाल मेघवाल, मनोहर चांवरिया, रामप्रताप, जगदीश, भरत, सलीम चौकदार, ओमप्रकाश मूण्ड, पदमाराम, रामप्रताप कस्वां, अकरम अली, रोहित रविन्द्र वाल्मीकि, मनोज गहलोत, पुष्पा देवी, मंजूदेवी, राजूदेवी, अभिषेक मेघवाल, सोनु मेघवाल, बिरजूराम भील, अलीराजा, हेतराम, मनोज, मनीष, देवराज, बल्ले सिंह देवड़ा, अफसाना, शिव कान्त, विजय सिंह शेखावत, शहाबूद्यीन भुट्टा, मनोज बिश्नोई, कैलाश भादू, सत्य नारायण कूकणा, लालाराम ज्याणी, लियाकत अली, दीनदयाल सारस्वत, कमल गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहें।


Share This News