ताजा खबरे
manja बीकानेर में चाइनीज मांझे से बच्चे की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में घातक चाइनीज मांझे ने एक बच्चे की जिंदगी छीन ली। बीकानेर में आठ साल के नौनिहाल की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी मिली है कि उदासर गांव निवासी विराट (8) पुत्र किशनलाल अपने माता-पिता और बहन के साथ शादी के लिए शॉपिंग के लिये बाइक पर बीकानेर जा रहा था। देशनोक थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय चाइनीज मांझे से एक 8 साल के मासूम की गर्दन की कट गई। घाव इतना गहरा था कि सांस लेने की नस तक कट चुकी थी। परिजन लहूलुहान हालत में बच्ची को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। मृतक का परिवार देशनोक क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने एक आदेश निकालकर इसकी बिक्री पर पाबंदी लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार या व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया,तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की विशेष टीमें बाजारों और गोदामों में औचक निरीक्षण करेंगी।

जिला कलेक्टर ने बीकानेर के जागरूक नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित पतंगबाजी के लिए प्रेरित करें और केवल पारंपरिक सूती धागे का ही उपयोग सुनिश्चित करें,ताकि त्योहार की खुशियाँ किसी हादसे में न बदलें। बीकानेर में अनेक पक्षी भी हर साल काल कलवित हो जाते है।


Share This News