ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251126 191856 scaled गोस्वामी चौक में महिलाओं का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा गोस्वामी चौक में स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं का, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि न केवल सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और साहसिक कदम इन महिलाओं ने उठाया है।

अध्यक्ष छाबड़ा और पर्यावरण संयोजक कौशलेश गोस्वामी के अनुसार सिलाई केवल एक हुनर नहीं है यह आत्मनिर्भरता की चाबी है, यह स्वाभिमान का धागा है और यह आर्थिक स्वतंत्रता का मजबूत ताना-बाना है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो वह केवल अपना नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार, अपने बच्चों और समाज का भविष्य बदल देती है।

महिला संयोजिका ज्योति शर्मा और सह संयोजिका श्वेता खत्री ने मुख्य प्रशिक्षिका सरिता गोस्वामी ने कहा कि अब आपका अगला लक्ष्य अपने इस हुनर को एक सफल व्यवसाय में बदलना होना चाहिए। छोटे पैमाने पर शुरुआत कीजिए, चाहे वह घर से हो, या एक छोटे समूह के साथ। बाजार की मांग को समझिए और अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखिए।

​भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई आपको आगे भी हर संभव मदद और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरिता गोस्वामी और अरुणा गोस्वामी के सहयोग से पूजा भार्गव, भूमिका प्रजापत, टुम्पा सामंत, अफसाना बेगम, खुर्शीदा बानो, मुमताज बेगम, बेबी बेगम, नौरीन, रेशमीना खातून, ताहिरा और मधु छीपा आदि महिलाओं का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।

मातृशक्ति श्वेता खत्री एवं ज्योति शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Share This News