





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में हरि प्यारी सेवा समिति व महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|
महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा, वीर टोडर मल चोपड़ा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है|





कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा महिलाओं का स्वास्थ्य जटिल और बहुआयामी है, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में होने वाली अधिकतर बीमारियों का कारण अशुद्ध खान पान एवं हाईजीन है।
प्रिया भार्गव ने महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया व उसके फायदे समझाये|
समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर व एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा ने बताया कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से एनीमिया को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। जिसमे संस्थान द्वारा आगे निःशुल्क जाँच शिविर भी लगाए जाएंगे|
सभी महिलाओं को संस्थान द्वारा सैनिटरी नैपकिंस, स्वेटर व मूंगफली वितरित की गई| कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, पूजा मोदी, दीपिका आदि का सहयोग रहा।