ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251115 WA0043 scaled युवा वर्ग भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ले- विधायक व्यास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले बीकानेर पश्चिम विधायक श्री व्यास। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ साथ जिले भर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना,प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर बीपी, शुगर सहित असंक्रामक रोगों की निशुल्क जांच सेवा तथा निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई ।जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद और धर्मांतरण के प्रयासों के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय समुदाय के गौरव, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी बताया कि जनजाति गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य न केवल जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देना है, बल्कि उनके उत्थान हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना भी है। केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्थान अभियान, वन धन विकास केन्द्र और एकलव्य मॉडल विद्यालय जैसी प्रमुख योजनाएँ जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्री व्यास ने कहा कि आज का युवा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ले।

जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रियंका तिलानिया ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के आगे विधायक श्री व्यास और अन्य अतिथिगणों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डीपीएम राजीविका श्री दिनेश मिश्रा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीर सिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता मनरेगा श्री अशोक गहलोत, सहायक अभियंता श्री मुकेश आहूजा, सहायक लेखाधिकारी श्री सुधीर सुरोलिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने किया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा राजीविका के स्वयं सेवा समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन जिला परिषद की ओर से किया गया। इस अवसर पर कोलायत और जामसर से आए लोक कलाकारों नाथू खां, शकूर मिरासी, मांगी बाई इत्यादि ने लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।


Share This News