ताजा खबरे
IMG 20250527 111414 1 बीकानेर में दो जगह मानव अंग मिलने से सनसनी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में अलग–अलग स्थानों पर मानव के कटे हुए पैर मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला पैर कृषि उपज मंडी परिसर से मिला, जबकि दूसरा पैर आरसीपी कॉलोनी स्थित श्मशान भूमि के पास मिला। दोनों स्थान एक-दूसरे से कुछ दूरी पर हैं और आसपास कई श्मशान घाट भी मौजूद हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि यह पैर किसी दफनाए हुए शव के हो सकते हैं, जिन्हें आवारा कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाला और जगह-जगह घसीटकर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस हत्या या किसी अन्य अपराध की आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच जारी है। बीछवाल एसएचओ दिगपाल ने बताया कि, जहाँ पैर मिले हैं, उसके पास ही श्मशान घाट है। ऐसे में संभावना है कि यह किसी पुराने दफनाए गए शव का मामला हो सकता है। फिर भी किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने इसे बेहद गंभीर घटना बताया। उन्होंने पुलिस को इसे हल्के में न लेने की सलाह देते हुए बीकानेर पुलिस अधीक्षक को फोन पर पूरी जानकारी दी और एफएसएल टीम बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की। मेड़तिया ने कहा कि कटे हुए अंगों का मिलना किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करता है, इसलिए तुरंत फोरेंसिक जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। बीछवाल थाना पुलिस ने दोनों पैरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही स्पष्ट सकेगा।


Share This News