ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। बुधवार सुबह मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। ऊन मंडी के पास पुलिया के नीचे घूमने के लिए निकला 18 वर्षीय युवक छेलूराम, निवासी बरजू हाल बजरंग धोरा, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ गया।

इसकी सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थानाधिकारी विजेंद्र सीला ने बताया कि मृतक छेलूराम रोजाना सुबह टहलने के लिए जाता था। बुधवार को भी वह सैर पर निकला था, इसी दौरान पुलिया के नीचे ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।


Share This News