Thar पोस्ट। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संधर्ष समिति द्वारा सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है इस बारे में एक महत्त्वपूर्ण बैठक 15-7-2021 गुरुवार को दोपहर 1-30 बजे गांधी पार्क बीकानेर में आयोजित होगी इसमें संधर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे ।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संधर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य गिरजाशंकर आचार्य ने बताया कि बैठक में भाग लेने हेतु बीकानेर के सभी विभागों के मंत्रालयिक नेताओं को बुलाया गया है ।