Thar पोस्ट, बीकानेर। सूबे के मंत्रलायिक कर्मचारी आंदोलन की राह पर है। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है , इस क्रम में गुरुवार को दोपहर 1-30 बजे गांधी पार्क में बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता बीकानेर के वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री के.के. व्यास ने की । इसमें संघर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी श्री महेन्द्र सिंह धायल , कमल नारायण आचार्य , मदन मोहन व्यास के अलावा श्री विष्णुदत्त पुरोहित , रसपाल सिंह मोटा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मिटिंग में लिये गये निर्णय के अनुसार शीघ्र ही समस्त विभागों में सम्पर्क कर संघर्ष समिति द्वारा घोषित आन्दोलन के चरणों को सफल बनाने के प्रयास किये जायेंगे। कमल नारायण आचार्य प्रांतीय सदस्य राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति