Thar पोस्ट। कोरोना की घातक लहर के दौरान भारतीय जनता पार्टी बीकानेर ने बूथ स्तर तक जरूरतमंदों की सेवा हेतु विस्तृत योजना बनाई है जिसके माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता संकट की घड़ी में “सेवा ही संगठन” के लक्ष्य के साथ आमजन की आवश्यक जरूरतों और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगामी 2 माह तक सेवा कार्य मे जुटेंगे । जिले की वर्चुअल बैठक में सम्पूर्ण योजना का उल्लेख करते हुए शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।पार्टी के कार्यकर्ता रक्त, प्लाज्मा, ऑक्सीजन की आपूर्ति, चिकित्सा सलाह, वृद्ध सेवा से लेकर अंतिम संस्कार तक निस्वार्थ भाव से सेवा देंगे। इसके लिए कुछ आवश्यक जिम्मेदारियों तय की गई है।
कोविड सेवा कार्य जिला प्रभारी के रूप में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, सेवा संपर्क प्रमुख मोहन सुराणा, चिकित्सा संपर्क अशोक प्रजापत, ब्लड डोनेशन और प्लाज्मा कार्य व्यवस्था के लिए कौशल शर्मा, वेद व्यास, गोपाल अग्रवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सलाह के लिए डॉ अशोक मीणा, डॉ गजेंद्र वर्मा, अनिल शुक्ला, वृद्धजन सेवा एवं आपूर्ति के कार्य के लिए भानु व्यास, कमल व्यास, संजय गुप्ता, राजीव सेठी, नरसिंह सेवग, कोविड वैक्सीन प्रोत्साहन के लिए अरुण जैन, प्रवासी संपर्क एवं आवश्यक मदद के लिए लक्ष्मण मोदी, आवास व्यवस्था के लिए नरसिंह सेवग, हिमांशु शर्मा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए विजय उपाध्याय, सकारात्मक मीडिया पोस्ट के लिए सुशील आचार्य इत्यादि को जिम्मेदारियों और कार्य का विभाजन किया गया। राम रसोड़ा के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा के लिए जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल प्रमुख भूमिका में रहेंगे।
भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया की बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सतत और सटीक प्रयासों से बीकानेर को ऑक्सीजन गैस की लगातार की हो रही आपूर्ति के लिए एक स्वर में धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
बैठक में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, बंशीलाल तंवर, मधुरिमा सिंह, अशोक प्रजापत, भानु व्यास, सुषमा बिस्सा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, निर्मला खत्री, अरुण जैन, इंद्रा व्यास, प्रोमिला गौतम,एकता हटीला, कौशल शर्मा, लक्ष्मण मोदी,विजय उपाध्याय, आशा पारीक, चंद्र प्रकाश गहलोत, विनोद करोल, मुकेश ओझा, वेद व्यास, गोपाल अग्रवाल, सुशील आचार्य समेत अन्य पदाधिकारी एवम मण्डल अध्यक्ष शामिल हुए।
बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने किया प्लाज़्मा दान
फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि हमारी टीम फिक्र ए मिल्लत के सानिध्य में आज को बीकानेर भेरुजी गली निवासी बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हुवे नागौर निवासी मनवर अली गौरी जो पीबीएम हॉस्पिटल के D वार्ड में एडमिट है उनके लिए अपना कीमती ओ पोजिटिव ब्लड ग्रुप का प्लाज्मा दान कर गंगा जमुना तहजीब की मिशाल कायम की । खत्री ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुवे पीबीएम ब्लड बैंक का सहयोग किया।
फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के अध्यक्ष समीर अहमद ने बताया कि फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन एवं सहयोगी संस्था बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स गुजिश्ता साल कोरोना महामारी काल से ही लगातार बीकानेर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रसर रही है, फिर चाहे वो मदद भूखों तक खाना पहुंचाने की हो या फिर जरूरतमंद मरीज को रक्त उपलब्ध करवाने की या फिर माहे रमजान में जरूरतमंद रोजेदारों को इफ्तार का सामान पहुंचाने की दोनो ही संस्थाएं जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के हर संभव प्रयास करती है ।
पीबीएम ब्लड बैंक में प्लाजमा दान के दौरान डॉ. विकास, डॉ. त्रिलोक, लेब टेक्नीशियन विनायक शंकर, योगेंद्र भाटी, अटेंडर राकेश मेहरा एवं फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के अतिरिक्त उपाध्यक्ष अबरार कायमखानी मोजूद रहे ।
इसी क्रम में ब्लड हेल्पलाइन के मुख्य सरंक्षक फरियाद नज़ीर खान, एडवोकेट राकेश खान, (कानूनी सलाहकार) ख्वाजा हसन (सरंक्षक) बरकत अली रँगरेज (सरंक्षक) रफ्तार खान (अध्यक्ष ) अबरार रोशन, बंटी गौरी, अब्दुल लतीफ़ उस्ता,डॉ. रिज़वान,अनीश उस्ता, अकबर शेख, शमसाद खान, असलम नज़ीर खान, साबिर राव, शाहिद कायमखानी,हैदर मोलानी, बब्लू खान आदि ने बीकानेर के उन सभी नागरिकों से कोरोना पीड़ित जरूरतमंद मरीजो के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लाजमा दान करने की अपील की है।
