Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारी सदस्य इकाई मुरली फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड नोखा को एग्री निर्यात क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण राजस्थान सरकार ने कंपनी को एग्री एक्सपोर्ट अवार्ड देने के लिए चुना गया है। मुरली फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड नोखा के निदेशक राजेश झंवर को एग्री बिजनेस में क्वालिटी पैकेजिंग, इंटरनेशनल मार्केटिंग, सर्टिफिकेशन, मार्केटिंग का विशेष अनुभव है और अपनी इन्ही विशेषताओं के कारण गुजरात स्थित गांधी नगर के ईडीआई संस्थान से एग्री बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप में एमबीए में सिल्वर मेडल प्राप्त किये हुए हैं |

पूर्व में इनके 50 वर्ष से मोहनलाल सत्यनारायण नाम से नोखा मंडी में पैतृक दुकान है और 2016 में मुरली फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड नोखा की स्थापना कर इनके द्वारा 50 श्रमिकों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है | इनकी कंपनी द्वारा मूंगफली, जीरा, मैथी, बाजरा इत्यादि राजस्थान आधारित कोमोडिटी का वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जा रहा है जिनमें विशेषकर खाड़ी के देशों, मिश्र, मोरक्को, यमन, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूक्रेन, अफगानिस्तान व रूस के देशों में प्रमुखता से निर्यात किया जा रहा है। राजेश झंवर को राज्य स्तर पर एक्सपोर्ट अवार्ड मिलने की घोषणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार में ख़ुशी का माहोल है और संघ के सदस्य व पदाधिकारीयों ने राजेश झंवर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

लोक डाउन सहायता मंच बीकानेर ( वंदे मातरम मंच टीम द्वारा संचालित)

(1)कोरोना इलाज संबंधी व्यवस्था के लिए -dr gajendra verma—9351202695

-vijay kochar—9571281111

(2) भोजन संबंधी व्यवस्था के लिए Chandra Prakash ojha( नागरिक सेवा संस्थान) —9414425812

(3) Ambulance Kishan poddar—9414083702

(4)private vahan Deepak maheshwari
9414097899

(5)नर्सिंग स्टाफ मेडिकल लैब संबंधी व्यवस्था Mukesh joshi—9828662219

(6) अंतिम यात्रा हेतु स्वर्ग रथ की व्यवस्था Kishan mundhra—9414142799

(7) कोविड पेशंट का अंतिम संस्कार Dinesh singh bhadoriya
8824244591–9414368077( अस्पताल से लेकर शमशान तक पूर्ण विधि-विधान से)

कोरोना पीड़ितों के घर पर छिड़काव

विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा आज शनिवार को विभिन्न मोहल्लों के कोरोना पीड़ित मरीजों के घर मे व आस पास के घर के बाहर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया । विफा बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आज छिड़काव नत्थूसर गेट के बाहर बड़ा गणेश जी के पास, didu सिपाहियों के मोहल्ले में व आस पास के घरों के बाहर किया गया । आज के इस कार्यक्रम के सहयोगी विफा के महामंत्री योगेश बिस्सा,सचिव छोटूलाल चुरा रहे । साथ ही योगेश बिस्सा व छोटूलाल चुरा ने क्षेत्र के लोगो को कोरोना गाइड लाइन का पालन व मास्क लगाने की सलाह दी ।

शराब की दुकानों के लिए निर्देश

जन अनुशासन पखवाड़े में शराब दुकानों को लेकर नए दिशानिर्देश जारी हुए हैं। अब किराना दुकानों की तरह शराब की दुकानें भी सुबह 6 बजे से खुल जाएंगी। शराब दुकानें 5 घंटे के लिए खुलेंगी यानी सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी. शराब दुकानें सोमवार से शुक्रवार को खोली जायेंगी. शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू पर शराब दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. वित्त विभाग ने आबकारी विभाग के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए यह कहा है कि पखवाड़े के दौरान आबकारी विभाग के कार्यालय भी पहले की तरह यथावत खुलते रहेंगे