Thar पोस्ट्स। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित किए जा रहे पंजीयन शिविरों में सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करने और लापरवाही बरतने पर बज्जू तेजपुरा स्थित नीरज गोदारा के व 21 सीडब्ल्यूबी चारणवाला स्थित विकास खीचड़ के ई मित्र केंद्र को 10 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
बज्जू उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार बज्जू में 20 अप्रैल तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीयन के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ई मित्र को पंजीयन कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था । इस संबंध में सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग कोलायत के प्रोग्रामर द्वारा ई मित्र केंद्र बज्जू तेजपुरा स्थित नीरज गोदारा तथा 21 सीडब्ल्यूबी चारणवाला स्थित विकास कीचड़ के ई मित्र केंद्र को निलंबित करने की अनुशंसा पर यह कार्यवाही की गई है। इससे एक दिन पहले भी इ मित्रों पर गाज गिरी थी।
पर्वतारोही बिस्सा की स्मृति में शिविर
Tp न्यूज़। स्वास्थ्य विभाग एवं हिमालय परिवार की ओर से आयोजित कोविड 19 टीकाकरण शिविर में आज युवाओं के साथ वरिष्ठजनों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । चौखूंटी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वालें की उपस्थिति देखने को मिली । अपने क्षेत्र में शिविर लगने से वरिष्ठजनों को बहुत ही राहत मिली । उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डा. पी के सरीन की टीम में शामिल गोपीचंद दैडू, निर्मला खत्री और देवाराम ने बहुत ही कुशलता से सेवाएं देकर लाभार्थियों का दिल जीत लिया । शिविर में दूसरे टीका लगवाने आए बहुत से नागरिक उस समय निराश हो गये जब मालूम पड़ा कि पहली डोज कोविशील्ड की होने के कारण आज को वैक्सीन की डोज नहीं दी सकती । पर्वतारोही मगन बिस्सा की स्मृति में आयोजित शिविर के प्रारंभ में डा. सरीन, डा. सुषमा बिस्सा, शिवरतन बिस्सा व उपस्थितों ने मगन बिस्सा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर शिविर की शुरूआत की । शिविर में भानू व्यास, राजकुमार पारीक, मुकेश ओझा, भारती अरोड़ा, नरेश अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, श्याम तिवारी, मालेश जैन, रोहिताश्व बिस्सा, दिनेश माथुर, ओजस्वी बिस्सा, सरस्वती शर्मा व ललिता माथुर सहित हिमालय परिवार के अनेक कार्यकर्त्ताओं ने घर घर सम्पर्क कर टीकाकरण के लिये प्रेरित किया।
ई रिक्शा और ऑटो टिपर के माध्यम से होगा प्रचार प्रसार,
निगम आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Thar पोस्ट। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित हो रहे पंजीयन शिविरों का प्रचार-प्रसार ई रिक्शा और नगर निगम के ऑटो टिपर के माध्यम से किया जाएगा।
निगम आयुक्त ए एच गौरी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को पांच लाख रुपये तक का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए निगम के सभी 80 वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को इन शिविरों की जानकारी मिले तथा प्रत्येक पात्र परिवार का पंजीकरण किया जा सके, इसके मद्देनजर इन शिविरों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो तथा ऑटो टिपर द्वारा घर-घर कचरा कलेक्शन के दौरान इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि योजना के तहत 30 अप्रैल तक पंजीयन नहीं करवा पाने वालों को आगामी 3 महीनों तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने कहा कि गांव-गांव तक इस योजना और इसके प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल तक जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इनमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित आमजन को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य मौजूद रहे।
