





Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के सीमांत गांव रणजीतपुरा में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा देने गई नाबालिग बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने के बाद से लोग आक्रोशित थे। बीकानेर वारदात के आरोपी श्यामसुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। मजे की बात यह है कि आरोपी खुद के सोशल मीडिया पर पीड़िता को न्याय दिलवाने की पोस्ट डाल रहा था। जिले के पुलिस अधीक्षक सागर ने विशेष टीमों का गठन कर चलाया था आपरेशन। इस पूरे अभियान में रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह व टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस जल्द इस पूरी वारदात का ब्यौरा रखेगी।




